ब्रेकिंग
जमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजपटना के इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 158.40 करोड़ होंगे खर्च... इन लोगों को जाम से मिलेगा छुटकाराजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजपटना के इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 158.40 करोड़ होंगे खर्च... इन लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा

शराब के नशे में धुत्त होकर दूसरे थाने के इलाके में वसूली करने पहुंच गया पुलिस का जवान, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के उजियारपुर थाना के शाहबाजपुर गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने शराब के नशे में धुत्त होकर वसूली करने आए पुलिस के जवान को बंधक बना लिया. पुलिस जवान के बंधक बना

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के उजियारपुर थाना के शाहबाजपुर गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने शराब के नशे में धुत्त होकर वसूली करने आए पुलिस के जवान को बंधक बना लिया. पुलिस जवान के बंधक बनाए जाने की सूचना उजियारपुर थाने को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है.

ग्रामीणों का आरोप है कि घटहो थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी के के सिंह हमेशा शाहबाजपुर में आकर चौक चौराहे पर चाय पी रहे लोग, बाइक से जा रहे लोगों के साथ ही अन्य लोगों को धमकाता है और डराकर उनसे पैसे लेता है. जबकि शाहबापुर गांव उजियारपुर थाना इलाके में आता है. शनिवार को भी आरोपी पुलिस वाला शराब के नशे में धुत्त होकर गाड़ी लेकर शाहबाजपुर आया और बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को धक्का मार कर गिरा गिया. 

इसके बाद वह बाइक चला रहे युवक से हेलमेट और कागजात की मांग करने लगा. जब बाइक सवार ने कागजात और हेलमेट नहीं दिखाया तो वह उससे पैसे की मांग करने लगा. जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटहो थाना के पुलिसकर्मी को बंधक बना लिया और इसकी सूचना उजियारपुर थाने को दी. पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत मे लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद ही शराब पीने की पुष्टि हो पाएगी.



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता