ब्रेकिंग
बार-बार यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान? पेशाब की थैली में जन्मजात गड़बड़ी हो सकती है वजह, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह✦Bihar News : पहले अक्षयवट राय, फिर गुरु गोविंद सिंह और अब नीतीश कुमार! कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना✦बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण✦महिला CO तो गजब की खिलाड़ी निकली! पति के अकाउंट में पैसा ली और गैरमजरूआ जमीन की कर दी जमाबंदी, दोनों पर दर्ज हुआ मुकदमा...✦बंगाल से पटना लौट रही कार टैंकर में घुसी, भीषण हादसे में 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, 5 लोग गंभीर घायल✦बार-बार यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान? पेशाब की थैली में जन्मजात गड़बड़ी हो सकती है वजह, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह✦Bihar News : पहले अक्षयवट राय, फिर गुरु गोविंद सिंह और अब नीतीश कुमार! कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना✦बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण✦महिला CO तो गजब की खिलाड़ी निकली! पति के अकाउंट में पैसा ली और गैरमजरूआ जमीन की कर दी जमाबंदी, दोनों पर दर्ज हुआ मुकदमा...✦बंगाल से पटना लौट रही कार टैंकर में घुसी, भीषण हादसे में 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, 5 लोग गंभीर घायल

समस्तीपुर में कोरोना विस्फोट, पूसा कृषि विश्वविद्यालय के 7 छात्र पॉजिटिव

SAMASTIPUR : बिहार में एक बार फिर कोरोना ने रफ़्तार पकड़ ली है. समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के 7 छात्रों के एक साथ कोरोना संक्रमित प

समस्तीपुर में कोरोना विस्फोट, पूसा कृषि विश्वविद्यालय के 7 छात्र पॉजिटिव
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में एक बार फिर कोरोना ने रफ़्तार पकड़ ली है. समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के 7 छात्रों के एक साथ कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने छात्रों के संक्रमित होने की पुष्टि की है. 


कुलपति ने बताया कि 100-100 की बैच में होस्टल के सभी छात्रों की कोविड जांच कराई जा रही है. संक्रमण के मद्देनजर एहतियात बरतते हुए विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को 12 अप्रैल तक, साथ ही क्लास में पढ़ाई अगले आदेश तक सस्पेंड कर दी गई है. वहीं, स्टूडेंट के पेरेंट्स को भी पत्र लिखकर बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने का आश्वासन दिया गया है.


कुलपति ने बताया कि डॉक्टर्स की टीम सभी कोविड संक्रमित छात्रों की इलाज में जुटी हुई है. सभी छात्रों को कोविड नियमों का पालन करते हुए होस्टल के अंदर शांति से रहने की सलाह दी गई है. आपको बता दें कि इस समय विश्वविद्यालय में सभी फेकल्टी मिलाकर करीब 600 स्टूडेंट रह रहे हैं और अचानक 7 छात्रों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता