ब्रेकिंग
उद्घाटन के बाद ‘नीतीश सेतु’ पर RJD कार्यकर्ताओं का उपद्रव, पुल पर लगे पोस्टर-बैनर फाड़े; वीडियो वायरल✦बिहार के इन शिक्षकों की फिर बढ़ी टेंशन... सभी के सर्टिफिकेट की होगी जांच, फर्जी मिले तो जाएगी नौकरी, FIR भी होगी दर्ज✦बेटी की शादी में नहीं मिला न्योता तो नीरज कुमार ने अनंत सिंह को दिया इशारों में जवाब, बोले- जिस घर में बेटी के रोने की आवाज आती है, भगवान भी उसका भला नहीं करता!✦शादी की रस्म बनी जंग का मैदान... दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल✦बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: DM आवास में मिले चार मृत कौओं में H5N1 वायरस की पुष्टि, 12 KM के दायरे में अलर्ट✦उद्घाटन के बाद ‘नीतीश सेतु’ पर RJD कार्यकर्ताओं का उपद्रव, पुल पर लगे पोस्टर-बैनर फाड़े; वीडियो वायरल✦बिहार के इन शिक्षकों की फिर बढ़ी टेंशन... सभी के सर्टिफिकेट की होगी जांच, फर्जी मिले तो जाएगी नौकरी, FIR भी होगी दर्ज✦बेटी की शादी में नहीं मिला न्योता तो नीरज कुमार ने अनंत सिंह को दिया इशारों में जवाब, बोले- जिस घर में बेटी के रोने की आवाज आती है, भगवान भी उसका भला नहीं करता!✦शादी की रस्म बनी जंग का मैदान... दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल✦बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: DM आवास में मिले चार मृत कौओं में H5N1 वायरस की पुष्टि, 12 KM के दायरे में अलर्ट

समस्तीपुर मेें CO के खिलाफ फूटा गुस्सा, आक्रोशित लोगों ने बीच सड़क पर की आगजनी

SAMASTIPUR : इस वक्त एक ताजा खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है. पटोरी के तिवारी पुल घाट पर नदी में एक युवक के डूबने के बाद बवाल हो गया है. युवक के डूबने के बाद

समस्तीपुर मेें CO के खिलाफ फूटा गुस्सा, आक्रोशित लोगों ने बीच सड़क पर की आगजनी
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  इस वक्त एक ताजा खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है. पटोरी के तिवारी पुल घाट पर नदी में एक युवक के डूबने के बाद बवाल हो गया है. युवक के डूबने के बाद  पटोरी के अंचल पदाधिकारी की ओर से गोताखोर उपलब्ध नहीं कराने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया है. आक्रोशित लोगों ने बीच सड़क पर उतरकर आगजनी की है. 


नदी में डूबने वाले की पहचान चकसलेम पंचायत के वार्ड 10 निवासी प्रयाग पासवान के पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है. गुसाई भीड़ ने व्यवहार न्यायालय के समीप पटोरी-समस्तीपुर पथ को जाम कर प्रदर्शन किया है. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पटोरी के अंचल पदाधिकारी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और कहा कि घटना की सूचना के 5 घंटे बाद भी कोई गोताखोर उपलब्ध नहीं कराया गया.


नाराज लोगों का आरोप था कि यदि गोताखोर समय पर उपलब्ध करा दिया जाता है तो उसे बाहर निकाला जा सकता था. विरोध में लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और लगभग 3 घंटे तक आवागमन को अवरुद्ध रखा.  घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चकसलेम निवासी प्रयाग पासवान का पुत्र अमित कुमार जो पेशे से ड्राइवर है, अपने साथियों के साथ दोपहर में बाया नदी पर स्थित तिवारीपुर घाट पर स्नान करने गया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता