ब्रेकिंग
जस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभार

शराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़

Bihar Crime News: समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि पुलिस के तीन वाहनों में तोड़फोड़ की गई...

शराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा गांव में शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया और उसके समर्थकों ने हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में उत्पाद थाना पटोरी के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए. हमलावरों ने पुलिस के तीन वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए. स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों को मौके से पीछे हटना पड़ा.


बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम को बनबीरा गांव में शराब छिपाकर रखे जाने और अवैध कारोबार की सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर उत्पाद थाना पटोरी के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार को गांव में छापेमारी करने पहुंची थी.


टीम के गांव में पहुंचते ही शराब कारोबार से जुड़े लोगों और उनके समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.


पुलिस के तीन वाहनों में तोड़फोड़

हमले के दौरान भीड़ ने पुलिस के तीन वाहनों को भी निशाना बनाया. हमलावरों ने वाहनों के शीशे तोड़ दिए. स्थिति लगातार बिगड़ने के बाद पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा के लिए मौके से पीछे हटना पड़ा. घटना के दौरान पुलिसकर्मियों के हथियार भी मौके पर छूट गए, जिन्हें बाद में अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद सुरक्षित किया गया.


घटना की जानकारी मिलते ही हलई थाना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया. इसके बाद पुलिस ने मौके पर छूटे हथियारों को सुरक्षित किया और दोबारा छापेमारी की कार्रवाई शुरू की.


घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज

हमले में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है. शराब कारोबार से जुड़े लोगों और पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.


उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई जारी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.