ब्रेकिंग
बिहार में इन शिक्षकों को डेटा अपडेट करने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम, लापरवाही हुई तो प्रधानाध्यापक पर गिरेगी गाज✦चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; लाखों का सामान जलकर राख✦10 हजार की रंगदारी नहीं मिली तो DSP ने खेला खूनी खेल! बॉडीगार्ड से चलवाई गोली, बादल हत्याकांड में CBI चार्जशीट ने खोली पूरी पोल✦बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिली धरती, पटना-दरभंगा समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन✦बिहार में फिलहाल नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा हाल✦बिहार में इन शिक्षकों को डेटा अपडेट करने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम, लापरवाही हुई तो प्रधानाध्यापक पर गिरेगी गाज✦चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; लाखों का सामान जलकर राख✦10 हजार की रंगदारी नहीं मिली तो DSP ने खेला खूनी खेल! बॉडीगार्ड से चलवाई गोली, बादल हत्याकांड में CBI चार्जशीट ने खोली पूरी पोल✦बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिली धरती, पटना-दरभंगा समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन✦बिहार में फिलहाल नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा हाल

बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी

समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में दुकानदार को बंधक बनाकर करोड़ों के सोना-चांदी के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर फायरिंग कर आरोपी फरार हो गए।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर गाहर गांव में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। 


मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीन अपराधी दुकान पर पहुंचे और दुकानदार को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने करोड़ों रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना के दौरान जब ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाशों ने हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।


वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।