ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : दूध पीने वालों को महंगाई का बड़ा झटका! मदर डेयरी ने 4 रुपये तक बढ़ाए दाम, 12 नवंबर से जानिए फुल क्रीम और टोंड मिल्क का नया रेट...✦टीचर्स की सैलरी और वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, TRE-4 पर भी दिया अपडेट✦आग की लपटों से दहला इलाका! पावर सबस्टेशन में भीषण आग, 50 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार✦Railway News : विक्रमशिला एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिला तो जानिए रेलवे का नया इंतजाम! भागलपुर से दिल्ली के लिए खुली स्पेशल ट्रेन, बिना रिजर्वेशन सफर का मौका✦बिहार में हो सकता है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- कहानी लिखी जा चुकी है, अब रिजल्ट का इंतजार✦BIHAR NEWS : दूध पीने वालों को महंगाई का बड़ा झटका! मदर डेयरी ने 4 रुपये तक बढ़ाए दाम, 12 नवंबर से जानिए फुल क्रीम और टोंड मिल्क का नया रेट...✦टीचर्स की सैलरी और वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, TRE-4 पर भी दिया अपडेट✦आग की लपटों से दहला इलाका! पावर सबस्टेशन में भीषण आग, 50 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार✦Railway News : विक्रमशिला एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिला तो जानिए रेलवे का नया इंतजाम! भागलपुर से दिल्ली के लिए खुली स्पेशल ट्रेन, बिना रिजर्वेशन सफर का मौका✦बिहार में हो सकता है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- कहानी लिखी जा चुकी है, अब रिजल्ट का इंतजार

समाज कल्याण विभाग ने जरुरतमंदों तक पहुंचाई मदद, मंत्री मदन सहनी ने लोगों के बीच बांटा कंबल

PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। ठंड में सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके के लोगों को हो रही है। ऐसे में उन्हें राहत प

समाज कल्याण विभाग ने जरुरतमंदों तक पहुंचाई मदद, मंत्री मदन सहनी ने लोगों के बीच बांटा कंबल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। ठंड में सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके के लोगों को हो रही है। ऐसे में उन्हें राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने शुक्रवार की देर रात जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।


इस मौके पर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बताया कि पूरे बिहार में कंबल बांटने के लिए 5 करोड़ की राशि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है। जिसमें 38 जिला को कंबल बांटने का निर्देश दिया गया है। मंत्री ने बताया कि इस योजना को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।


इस दौरान समाज कल्याण विभाग के निदेशक ने भी गरीबों के बीच कंबल बांटा और उन्हें आश्वस्त किया कि पूरे बिहार में जरूरतमंदों तक सरकार की इस योजना को जल्द से जल्द पहुंचाया जाएगा। इस दौरान मंत्री मदन सहनी के आप्त सचिव उत्कर्ष किशोर और विभाग से संबंधित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

टैग्स