ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

BIHAR NEWS : साली की वो वाली फोटो वायरल कर जीजा कर रहा था ब्लैकमेल, अब होने वाले हसबैंड ने ऐसे लिया बदला

बिहार ही नहीं देश के अंदर इन दिनों सोशल मीडिया क्राइम या आसान भाषा में कहे तो साइबर क्राइम की संख्या काफी बढ़ गई है अब परिवार के लोगों से भी लोग बदला लेने के लिए इस क्राइम को अपना रहे हैं। ऐसे में अ

BIHAR NEWS : साली की वो वाली फोटो वायरल कर जीजा कर रहा था ब्लैकमेल, अब होने वाले हसबैंड ने ऐसे लिया बदला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार ही नहीं देश के अंदर इन दिनों सोशल मीडिया क्राइम या आसान भाषा में कहे तो साइबर क्राइम की संख्या काफी बढ़ गई है अब परिवार के लोगों से भी लोग बदला लेने के लिए इस क्राइम को अपना रहे हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है। जहां एक युवती को उसका जीजा ब्लैकमेल कर रहा था। उसके एडिटेड अश्लील फोटो बनाकर वह संबंध बनाने का दबाव बनाता थ। अब युवती के हसबैंड ने इसको लेकर ठोस कदम उठाया। 


दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक व साइबर अपराध प्रभाग ने अज्ञात व्यक्ति के नाम से लगातार मिल रहे आवेदन के आधार पर संज्ञान लिया है। उक्त मामले में न सिर्फ भागलपुर जिला पुलिस के साइबर थाना को मामले में जांच करने का निर्देश दिया बल्कि मामले में केस दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार करने का भी निर्देश दिया था। 


इसके बाद जब भागलपुर साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो अज्ञात के नाम से दिये जा रहे आवेदनों में लगाये गये आरोपों को सही पाया गया। उसके बाद ब्लैकमेलिंग मामले में केस दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त कहलगांव निवासी रविंद्र शर्मा के मोबाइल पर तीन फेसबुक आइडी मिले हैं। 


पुलिस ने मोबाइल फोन को जब्त करके जब जांच शुरू किया तो पाया कि आरोपित के मोबाइल में एक लड़की के नाम और फोटो का इस्तेमाल करके तीन अलग-अलग फेसबुक आइडी बनायी गयी थी। उस पर उसी पीड़िता की कुछ अश्लील तस्वीरें भी अपलोड की गयी थी। मामले में पुलिस ने फौरन आरोपित के मोबाइल को जब्त कर आरोपित कहलगांव के मोहम्मदपुर काजीपुर रोड निवासी 44 वर्षीय रविंद्र कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। 


वहीं, मामले में भागलपुर साइबर थाना के एएसएचओ इंस्पेकटर अकील अहमद के लिखित आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। इसमें उल्लेख किया गया है कि आर्थिक व साइबर अपराध प्रभाग के निर्देश पर उन्होंने अज्ञात के नाम से मिले कई आवेदनों की जांच शुरू की। शिकायत करने वाले ने अपनी मंगेतर के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेक आइडी बनाकर अपलोड किये जाने की शिकायत की थी। इसकी वजह से शिकायतकर्ता की मंगेतर डिप्रेशन में है। उक्त शिकायत के साथ कुछ फेसबुक आइडी के यूआरएल एड्रेस का भी उल्लेख किया गया था। जब केस कर्ता ने मामले की जांच शुरू की तो शिकायत में लगाये गये आरोपों को सही पाया। 


उधर, जानकारी के अनुसार आरोपित रविंद्र शर्मा ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि जिस लड़की की उसने अश्लील फोटो अपलोड की थी वह उसकी साली है। वह जबरदस्ती उससे बात करता था। बात नहीं करने पर उसने उसे ब्लैकमेल भी किया और फिर उसकी तस्वीरों को फेक प्रोफाइल बनाकर ब्लैकमेलिंग के मकसद से उसे अपलोड भी कर दिया।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें