ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

मांगी सैलरी...तो मिली 'मार'...देखें एक टीचर की पिटाई का LIVE वीडियो

BEGUSARAI: बेगूसराय के शाहपुर में स्थित तक्षशिला विद्यालय में एक टीचर की पिटाई का LIVE वीडियो सामने आया है. टीचर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो CCTV फुटेज में कैप्चर हो गया है.

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के शाहपुर में स्थित तक्षशिला विद्यालय में एक टीचर की पिटाई का LIVE वीडियो सामने आया है. टीचर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो CCTV फुटेज में कैप्चर हो गया है. आरोप है कि सैलरी मांगने पर स्कूल के प्रिंसिपल ने गार्ड्स से टीचर की लात-घूंसों से पिटाई करवा दी.  


आरोप है कि स्कूल के शिक्षक विजय कुमार ने जब अपनी बीमार पत्नी का वास्ता देकर दो महीने के बकाये वेतन की मांग की तो प्रिंसिपल के गार्ड ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. वहीं स्कूल के प्रिंसिपल नें अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

इस घटना के विरोध में स्कूल के सभी टीचर्स ने पढ़ाई बाधित कर दी है. वहीं स्कूल के प्रिंसिपल पर तानाशाही का आरोप लगाकर छात्रों ने भी हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया है. महिला शिक्षिकाओं ने भी प्रिंसिपल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.  प्रिंसिपल की कार्यशैली से परेशान टीचर्स का आरोप है कि रात में पर्सनल मीटिंग के लिए होस्टल में रह रही शिक्षिकाओं को प्रिंसिपल  बुलाते हैं, साथ ही वो लड़कियों से भी अमर्यादित भाषा में बात करते हैं.



रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता