ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बिहार टॉपर बना सुपौल का नमन, IAS अधिकारी बनने का है इरादा

SUAPUL: सुपौल के नमन कुमार ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में पूरे बिहार में टॉप किया है। नमन के टॉप करने पर बरेल गांव के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। नमन पढ़ा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SUAPUL: सुपौल के नमन कुमार ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में  पूरे बिहार में टॉप किया है। नमन के टॉप करने पर बरेल गांव के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। नमन पढ़ाई कर आईएएस अधिकारी बनने की तमन्ना रखता है। 


सैनिक प्रवेश परीक्षा में जनरल कैटेगरी  से स्टेट टॉपर बनने पर नमन कुमार के माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। बरेल गांव के रहने वाले नमन के घर पर बधाई देने वालों तांता लगा हुआ है। नमन के माता-पिता के साथ-साथ उसके शिक्षकों को भी गर्व है कि कोसी का ये लड़का अब क्वालिटी एजुकेशन पाकर भविष्य में उंची उड़ान भरेगा। पूरे इलाके का नाम रौशन करेगा।


नमन की तमन्ना है कि वे पढ़-लिख कर आईएएस अधिकारी बने और अपने माता-पिता के साथ-साथ गांव का नाम भी रौशन करे। नमन ने अपनी सफलता के लिए शिक्षकों को धन्यवाद दिय़ा और कहा कि वह इस मौके का भरपूर फायदा उठाना चाहेगा और भविष्य में भी मन लगा कर पढ़ेगा ताकि उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके।


बता दें कि सैनिक स्कूल सोसायटी ने कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए हुई ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट पिछले दिनों एक फरवरी को जारी किया गया था। जो स्टूडेंट्स एंट्रेंस परीक्षा में पास हुए हैं उन्हें अब मेडिकल परीक्षा देनी होगी। मेडिकल परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2020 से 10 मार्च 2020 तक किया जाना है। फाइनल मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट 20 मार्च को जारी होगी। वहीं, एडमिशन की प्रक्रिया 28 से 30 मार्च 2020 के दौरान आयोजित की जाएगी।  


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता