ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

बिहार की लड़की को सहेली से हुआ प्यार, शादी के लिए टावर पर चढ़ी; घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में 20 वर्षीय युवती समलैंगिक प्रेम विवाह की जिद में 220 केवी हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ गई। पुलिस और प्रशासन ने चार घंटे की मशक्कत व समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर परिषद क्षेत्र के गुलाब पट्टी वार्ड-02 की एक 20 वर्षीय युवती 220 केवी हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर चढ़ गई। घटना हिम्मत पट्टी-गुलाब पट्टी चौड़ के समीप हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।


ग्रामीणों के अनुसार, युवती सुबह करीब 8:30 बजे कांटी (मुजफ्फरपुर)-गोपालगंज 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते मौके पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुबह करीब 9:30 बजे घटना की सूचना साहेबगंज थाना पुलिस को दी गई।


सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और युवती के पिता को बुलाकर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर और साहेबगंज अंचलाधिकारी पिंकी राय भी मौके पर पहुंचीं।


पूछताछ में युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी एक युवती से प्रेम करती है और उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। परिवार ने पहले उसकी शादी कहीं और तय करने की कोशिश की थी, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया था।


काफी देर तक समझाने के बावजूद जब युवती नहीं मानी, तो उसने शर्त रखी कि जिस युवती से वह प्रेम करती है, उससे उसकी फोन पर बात कराई जाए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने उसकी यह मांग पूरी कराई। फोन पर बातचीत के बाद युवती शांत हुई और स्वेच्छा से टावर से नीचे उतर आई।


इसके बाद पुलिस युवती को साहेबगंज थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस और प्रशासन की सूझबूझ, धैर्य और समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता