ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदान

सहरसा में पोखर से युवक का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक का शव पोखर से बरामद हुआ। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या कर शव पोखर में फेंकने का आरोप लगाया और सड़क जाम कर निष्पक्ष जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहाँ गुरुवार को एक पोखर से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद होने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या कर शव पोखर में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। एसएफएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। 


घटना सदर थाना क्षेत्र के टीओपी-2 अंतर्गत कहरा नाथ बाबा पोखर का है, जहां पानी में तैरता एक युवक का शव मिलने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बरियाही पंचायत के कहरा वार्ड - 14 निवासी रामलखन कामत के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। 


घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, टीओपी 2 प्रभारी राघवेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता रामलखन कामत ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी विपक्षी पक्ष से विवाद हुआ था। 


उनका कहना है कि बुधवार को खेत में काम करने के दौरान उन्हें धमकाकर भगा दिया गया था और उसी विवाद के कारण उनके पुत्र की हत्या कर शव पोखर में फेंक दिया गया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। इस बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पोखर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। 


एसएफएल टीम मौके पर जांच कर रही है। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगाकर सड़क जामकर उचित जाँच की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांचकर रही है। विधि व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। सदर एसडीपीओ ने कहा कि दोषियों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता