ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

बिहार विधानसभा चुनाव में खलल की आशंका पर बड़ी कार्रवाई, सहरसा के 7 बंदियों को दूसरे जेल में भेजा गया

बिहार विधानसभा चुनाव में खलल की आशंका को देखते हुए सहरसा मंडल कारा के सात बंदियों को अन्य जेलों में स्थानांतरित किया गया है। ये कैदी जेल के अंदर से चुनावी माहौल बिगाड़ सकते थे। चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस और जेल प्रशासन ने कार्रवाई की।

बिहार
चुनाव के मद्देनजर कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन हर स्तर पर प्रयास में जुटी हुई है। चुनाव में किसी तरह का खलल नहीं हो, इसके लिए सहरसा मंडल कारा में बंद सात बंदियों को अन्य कारा स्थानांतरण कर भेजा गया है। इनमें ऐसे बंदी शामिल हैं जो जेल के अंदर रहकर भी चुनावी माहौल को खराब कर सकते थे।


 स्थानीय स्तर पर रहने से जेल के अंदर से भी चुनाव में अपने प्रभाव से खलल डालने की आशंका थी। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला पुलिस और जेल प्रशासन द्वारा ऐसे बंदियों की सूची तैयार कर डीएम से प्रस्ताव लेकर अन्य जेल स्थानांतरित किया है। सहरसा मंडल कारा में बंद गंगा शर्मा को मंडल कारा जमुई भेजा गया है। अमित पासवान को मंडल कारा अररिया स्थानांतरित किया गया है। भानू मंडल और उदीश यादव को शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर भेजा गया है।


वहीं लीलसागर यादव को विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर और विकास कुमार यादव को केंद्रीय कारा बक्सर भेजा गया है। सहरसा मंडल कारा से स्थानांतरित कर भेजे गए इन बंदियों पर संगीन अपराध के मामला दर्ज हैं और आपराधिक संगठन का संचालन करते हैं। अपने क्षेत्र में जेल के अंदर से चुनावी माहौल बिगाड़ सकते थे। इस संबंध में मंडल कारा अधीक्षक निरंजन पंडित ने बताया कि सात बंदियों को वर्तमान में भेजा गया है। जिस पर चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका थी। चुनाव बाद फिर सभी वापस सहरसा जेल आएंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव में खलल की आशंका पर बड़ी कार्रवाई, सहरसा के 7 बंदियों को दूसरे जेल में भेजा गया

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता