ब्रेकिंग
चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; लाखों का सामान जलकर राख✦10 हजार की रंगदारी नहीं मिली तो DSP ने खेला खूनी खेल! बॉडीगार्ड से चलवाई गोली, बादल हत्याकांड में CBI चार्जशीट ने खोली पूरी पोल✦बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिली धरती, पटना-दरभंगा समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन✦बिहार में फिलहाल नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा हाल✦बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत; 4 की हालत गंभीर✦चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; लाखों का सामान जलकर राख✦10 हजार की रंगदारी नहीं मिली तो DSP ने खेला खूनी खेल! बॉडीगार्ड से चलवाई गोली, बादल हत्याकांड में CBI चार्जशीट ने खोली पूरी पोल✦बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिली धरती, पटना-दरभंगा समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन✦बिहार में फिलहाल नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा हाल✦बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत; 4 की हालत गंभीर

सहरसा में 7वीं के छात्र को सिर में मारी गोली, हालत नाजुक, बाइक सवार अपराधी फरार

सहरसा के सिमराहा में स्कूल से घर लौट रहे 13 वर्षीय छात्र को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा से सनसनीखेज घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा में सातवीं कक्षा के एक छात्र को तीन अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।


घायल छात्र की पहचान सहरसा नगर निगम वार्ड 04 सिमराहा निवासी अनुज कुमार निराला के 13 वर्षीय पुत्र अंकित आनंद के रूप में हुई है। वह सहरसा शहर के विद्या निकेतन स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है।


घर लौटते समय मारी गोली

परिजनों के अनुसार, अंकित रोज की तरह सुबह साइकिल से स्कूल गया था। छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोका और सिर के दाहिने हिस्से में सटाकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।


अंकित के पिता अनुज कुमार निराला, जो पिछले सात वर्षों से सहरसा सिविल कोर्ट में वकालत कर रहे हैं, ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। किसने और क्यों गोली चलाई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।


हालत गंभीर, कोमा में छात्र

घायल छात्र को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल परिजन उसे शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराए हुए हैं। इलाज कर रहे डॉक्टर अजय कुमार सिंह के अनुसार, छात्र कोमा में है और उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।


पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता