ब्रेकिंग
Bihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौतBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूल में 8वीं के छात्र का शव मिलने से सनसनी, करंट लगने से मौत की आशंका

Bihar News: बिहार के सहरसा के शशिकला मध्य विद्यालय में 8वीं के छात्र बिट्टू कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है. परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा से बड़ी खबर आ रही है, जहां स्कूल कैंपस में 8वीं के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। छात्र बुधवार से ही लापता था। गुरुवार को स्कूल परिसर से शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।


दरअसर, घटना बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर स्थित शशिकला मध्य विद्यालय के कैम्पस से एक 12 वर्षीय 8वीं के छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने स्कूल का घेराव करते हुए स्कूल प्रसासन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे।  


मृतक छात्र की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में की गई है, जो शशिकला मध्य विद्यालय में ही 8वीं की कक्षा में पढ़ता था। मृतक छात्र बुधवार से ही लापता था। इस बीच परिजन काफी खोजबीन कर रहे थे कि शव मिलने की सूचना मिला। मृतक छात्र के पिता का कहना है कि उसका लड़का कल स्कूल गया था लेकिन शाम तक जब वापस घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कुछ भी पता नही चल सका। 


आज सुबह जब स्कूल खुला तो स्कूल के बगल वाली गली में छात्र का शव पड़ा हुआ था और हांथ में जलने का निशान पाया गया। वहीं स्कूल के शिक्षक का कहना है कि छात्र कल स्कूल आया था लेकिन स्कूल बंद होने के बाद सभी छात्र और शिक्षक निकल गए थे। आज सुबह स्कूल पहुंचने पर लोगों की भीड़ जुटी थी और छात्र का शव स्कूल के बगल वाली गली में पड़ा हुआ मिला। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि छात्र के शव मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस और FSL की टीम पहुंची हुई है। मृतक छात्र के हांथ में जलने का निशान पाया गया है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि करंट लगने से छात्र की मौत हुई है। फिलहाल मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, पुलिस सभी बिंदुओ पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता