ब्रेकिंग
BJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैन

सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफर

Bihar News: सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकारों से कथित मारपीट और CCTV फुटेज मिटाने के आरोपों के मामले में बिहार स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने सहरसा सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार आजाद और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन लाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग (मुख्यालय), पटना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।  



दरअसल, सहरसा जिलाधिकारी के पत्रांक-398 (दिनांक 15.09.2026) का हवाला देते हुए अधिसूचना में बताया गया है कि मध्याह्न भोजन (Mid-day meal) से बीमार हुए बच्चों की रिपोर्टिंग करने आए मीडिया कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई थी। इतना ही नहीं, घटना स्थल पर पहले से लगे CCTV कैमरे से फुटेज मिटाने का भी गंभीर आरोप दोनों डॉक्टरों पर लगाया गया है।  



मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर नियुक्ति प्राधिकार ने कड़ा कदम उठाते हुए डॉ. आजाद (कोटि क्रमांक- G643/2025) और डॉ. रोशन लाल (कोटि क्रमांक- G4780/2025) का तबादला पटना मुख्यालय करने का निर्णय लिया है। सरकार के अवर सचिव उपेन्द्र राम के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है। 



इस कार्रवाई के बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। आदेश की प्रतियां जिलाधिकारी सहरसा, सिविल सर्जन सहरसा और महालेखाकार समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता