ब्रेकिंग
पटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिस

पटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?

Bihar Pink Bus Service: पटना में महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा का विस्तार होने जा रहा है। BSRTC 21 सितंबर 2026 से गांधी मैदान से हुलासगंज के बीच AC Pink Bus शुरू करेगा। यह बस जीरो माइल, आईएसबीटी, मसौढ़ी और जहानाबाद समेत कई प्रमुख स्थानों से होकर चलेगी।

Bihar Pink Bus Service
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Pink Bus Service: पटना में महिलाओं के लिए संचालित पिंक बस सेवा का दायरा अब शहर से बाहर के इलाकों तक बढ़ने जा रहा है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने पटना से हुलासगंज के बीच AC पिंक बस सर्विस शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। नई बस सेवा 21 सितंबर 2026 से शुरू होगी।



इस सेवा के शुरू होने से पटना से मसौढ़ी, जहानाबाद और हुलासगंज की ओर रोजाना सफर करने वाली महिलाओं और छात्राओं को एक अतिरिक्त सार्वजनिक परिवहन विकल्प मिलेगा। BSRTC ने नियमित परिचालन से पहले इस रूट पर बस का ट्रायल भी पूरा कर लिया है।



AC Pink Bus पटना के गांधी मैदान से रवाना होगी और निर्धारित स्टॉपेज से होते हुए हुलासगंज पहुंचेगी। इस रूट में जीरो माइल, आईएसबीटी, संपतचक, बेलदारी चक, बीर, धनरुआ, कोल्हाचक, मसौढ़ी और जहानाबाद शामिल हैं। बस का अंतिम पड़ाव हुलासगंज होगा।



इस रूट से नौकरी, पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों के लिए रोजाना यात्रा करने वाली महिलाओं को सीधे सफर का विकल्प मिलेगा। बीच के इलाकों में रहने वाली महिलाएं और छात्राएं भी निर्धारित स्टॉपेज से इस सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगी।



BSRTC ने AC पिंक बस के लिए दूरी के अनुसार किराया निर्धारित किया है। अलग-अलग स्टॉपेज के लिए किराया इस प्रकार है:

गांधी मैदान से जीरो माइल — 25 रुपये

आईएसबीटी — 30 रुपये

संपतचक — 40 रुपये

बेलदारी चक — 61 रुपये

बीर — 71 रुपये

धनरुआ — 82 रुपये

कोल्हाचक — 91 रुपये

मसौढ़ी — 104 रुपये

जहानाबाद — 120 रुपये

हुलासगंज — 155 रुपये



निगम ने फिलहाल इस रूट पर एक AC Pink Bus चलाने का फैसला किया है। यात्रियों की संख्या और सेवा की मांग को देखते हुए भविष्य में बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस सेवा के जरिए पटना को मसौढ़ी, जहानाबाद और हुलासगंज से जोड़ने वाला महिला-केंद्रित बस विकल्प उपलब्ध होगा। शुरुआत में एक बस से परिचालन किया जाएगा और यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर आगे सेवा के विस्तार पर निर्णय लिया जा सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता