ब्रेकिंग
पटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिस

पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैन

पटना में 21 सितंबर से GPO ROB पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव होगा। सुबह 9 से 11 बजे और शाम 6 से रात 8:30 बजे तक मालवाहक वाहनों के फ्लाईओवर से गुजरने पर रोक रहेगी। जाम कम करने के लिए यह व्यवस्था फिलहाल प्रायोगिक तौर पर लागू की जा रही है।

Patna Traffic News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Traffic News: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या कम करने के लिए 21 सितंबर से GPO ROB (रेलवे ओवरब्रिज) पर ट्रैफिक नियमों में बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत सुबह और शाम के पीक आवर्स में इस फ्लाईओवर से मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। यह व्यवस्था फिलहाल प्रायोगिक तौर पर लागू की जा रही है।



पटना यातायात पुलिस के अनुसार, GPO ROB पर मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोजाना दो समयावधि में रोक रहेगी। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। मालवाहक वाहन चालकों को इसके लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।



यातायात पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त से मीठापुर-महुली एलिवेटेड फ्लाईओवर से GPO गोलंबर की ओर वाहनों का दबाव बढ़ा है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में GPO ROB पर वाहनों की रफ्तार कम होने के कारण जाम की स्थिति बन रही है।



इसी समस्या को देखते हुए पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने का फैसला लिया गया है। यातायात पुलिस का मानना है कि इससे व्यस्त समय में GPO ROB पर वाहनों के दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है।



यातायात पुलिस ने मालवाहक वाहन चालकों से निर्धारित समय का पालन करने और वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



यातायात पुलिस के मुताबिक, मालवाहक वाहनों पर यह प्रतिबंध फिलहाल प्रायोगिक आधार पर लागू किया जा रहा है। व्यवस्था लागू होने के बाद इसके कारण यातायात पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर आगे इस व्यवस्था को जारी रखने, बदलने या अन्य निर्णय लेने पर विचार किया जाएगा।

टैग्स