ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

सहरसा: थाने की हाजत से गोलीकांड का आरोपी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

सहरसा के बलवाहाट थाना से गोलीकांड का आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू हाजत से फरार हो गया। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी की तलाश जारी

Bihar
सुरक्षा में बड़ी चूक
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा से बड़ी खबर आ रही है, जहां थाने की हाजत से गोलीकांड का अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला सहरसा के बलवाहाट थाने का है।


बलवाहाट थाने के हाजत में बंद एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार युवक की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के खुटिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू के रूप में हुई है, जिसे एक युवक को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 


बताया जा रहा है कि मानसी जीआरपी थाने में दर्ज एक मामले को लेकर बलवाहाट पुलिस को सूचना दी गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने काठो क्षेत्र से आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर हाजत में रखा गया था। लेकिन वहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


 इस बाबत सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को मानसी जीआरपी के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बलवाहाट थानाध्यक्ष को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और फरार आरोपी की तलाश में सघन छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के फरार होने के मामले में बलवाहाट थाना में एफआईआर दर्जकर ली है। 


साथ ही थाने की लापरवाही और सुरक्षा चूक की भी जांच शुरू कर दी गई है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर पाती है और इस चूक के लिए जिम्मेदारकर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है। यह घटना थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। एक गंभीर अपराध में पकड़े गए आरोपी का थाने से फरार हो जाना न केवल पुलिस की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि आमजन की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा देता है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता