ब्रेकिंग
PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसमहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंकापुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP ने 4 थानों में तैनात किए नए थानेदार, एक SHO लाइन हाजिरभरत तिवारी एनकाउंटर पर RJD ने बोला हमला, डॉ. संजीव ने कहा..बकैती से सरकार नहीं चलतीबिहार में चोरों का उत्पात: एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ की संपत्ति पर किया हाथ साफPM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसमहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंकापुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP ने 4 थानों में तैनात किए नए थानेदार, एक SHO लाइन हाजिरभरत तिवारी एनकाउंटर पर RJD ने बोला हमला, डॉ. संजीव ने कहा..बकैती से सरकार नहीं चलतीबिहार में चोरों का उत्पात: एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ की संपत्ति पर किया हाथ साफ

SAHARSA: 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी प्रिंस गिरफ्तार, STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पस्तपार थाना इलाके में पतरघट थाना और बिहार एसटीएफ, पटना की संयुक्त टीम ने 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी प्रिंस

bihar
कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पस्तपार थाना इलाके में पतरघट थाना और बिहार एसटीएफ, पटना की संयुक्त टीम ने 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंस मधेपुरा जिले का रहने वाला है और उसके खिलाफ सहरसा एवं मधेपुरा के विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 


इस बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि दिनांक 12 फरवरी 2025 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इनामी अपराधी रामरत्न सिंह उर्फ राम सिंह के गिरोह के सदस्य पतरघट थाना क्षेत्र के भद्दी फाड़ी टोला में एक बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम वहां पहुंची, जहां करीब छह-सात अपराधी मौजूद थे।


 पुलिस को देख अपराधी भागने लगे। दो अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन उनके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर उन्हें छुड़ा लिया। घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी कट्टा, पाँच जिंदा कारतूस और तीन मोटरसाईकिल बरामद किए। इस घटना को लेकर पतरघट थाना में कांड संख्या 25/25 दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई।


 पूर्व में इस कांड में चार नामजद अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इसी कड़ी में 6 मई 2025 को पस्तपार, पतरघट और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी प्रिंस कुमार पर सात से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, डकैती, अवैध हथियार रखना और गिरोहबंदी जैसी धाराएं शामिल हैं। उसकी गिरफ्तारी से इलाके में अपराध पर लगाम लगने की उम्मीद है। इस अभियान में पस्तपार और पतरघट थाना के पुलिस पदाधिकारी, बिहार एसटीएफ की टीम और सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई की चारों ओर सराहना हो रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता