ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

तीन नाबालिग लड़कियों ने खेत में जाकर एक साथ खाया जहर, भोजपुरी के अश्लील गाने से साथ फोटो वायरल

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। जहां सामूहिक आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। जहां एक साथ तीन नाबालिग लड़कियों ने परिजनों से छिपकर जहर खा

तीन नाबालिग लड़कियों ने खेत में जाकर एक साथ खाया जहर, भोजपुरी के अश्लील गाने से साथ फोटो वायरल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। जहां सामूहिक आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। जहां एक साथ तीन नाबालिग लड़कियों ने परिजनों से छिपकर जहर खा लिया। अब तीनों की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में तांडव का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार सहरसा में तीन नाबालिग लड़कियों ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। तीनों लड़की का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह हैरान करने वाली घटना पतरघट थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार तीनों लड़की ने रविवार की दोपहर परिजन से छिपकर खेत गयी और जहर खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में तीनों को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सदर में तीनों भर्ती है। 


वहीं, इस घटना को लेकर लड़की के मां, पिता और खुद लड़की ने ही गांव के युवक पर गंभीर आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि गांव के ही तीन युवक ने मिलकर उसका फोटा अश्लील गाना के साथ लगाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब वह फोटो वायरल हो गया है, इसलिए वह परेशान थी। लिहाजा परिजनों के डर से उसने इस तरह का कदम उठाया। 


इसके साथ ही जहर खाने वाली लड़की ने बताया कि उसी के गांव के तीन युवक ने उसका फोटा वायरल किया है। उसने बताया कि उसकी आंटी के फेसबुक एकाउंट से फोटो ले लिया और भोजपुरी अश्लील गाना लगाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व ही फोटो वायरल कर दिया। जिससे तीनों लड़की तनाव में आ गयी और जहर खाकर आत्महत्या करने का फैसला ली। 


इधर, इस पुरे घटनाक्रम को लेकर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि तीन लड़कियों द्वारा जहर खा लेने का मामला सामने आया है। तीन लड़की में से एक लड़की के नाम में RDX जोड़कर एक फेक फेसबुक पर आईडी बनाकर लड़की का फोटो के साथ भोजपुरी एडल्ट सॉन्ग डाला गया था। परेशान होकर लड़कियों द्वारा खेत में जाकर जहर खाया गया था। पुलिस आवेदन मिलने के उपरांत अग्रिम करवाई करेगी। फिलहाल सभी लड़के अभी पंजाब में हैं। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें