ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सहरसा में सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक, अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को रौंदा

SAHARSA: सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसमें एक

सहरसा में सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक, अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को रौंदा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसमें एक दस साल का बालक भी शामिल है। वही एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है जबकि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का हाल बेहाल है।  


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए कुछ लोग बाइक से जा रहे थे तभी एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को रौंद डाला। जिससे बाइक सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 


मृतकों में एक दस साल का बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है जबकि मौके पर आई पुलिस ने बस को जब्त कर लिया। घटना सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के डुमरा पेट्रोल पंप के पास की है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बस के मालिक का पता लगाया जा रहा है।  


वही दूसरी घटना महिषी थाना क्षेत्र के तेघरा बांध पर हुई। जहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल शख्स का नाम संजय राम बताया जा रहा है।   वहीं सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के पास भी यात्रियों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पर छह लोग सवार थे। ऑटो सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गये है जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 



टैग्स
रिपोर्टिंग

रिपोर्टर

रितेश हन्नी

FirstBihar संवाददाता