ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

JDU नेताओं पर अपराधियों ने की फायरिंग, सम्मेलन में भाग लेने आ रहे थे पटना

SAHARSA: अपराधियों ने जेडीयू के कई नेताओं पर फायरिंग कर दी. इस घटना में सभी नेता बाल-बाल बच गए है. सभी जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए पटना जा रहे थे. घटना सौर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SAHARSA:  अपराधियों ने जेडीयू के कई नेताओं पर फायरिंग कर दी. इस घटना में सभी नेता बाल-बाल बच गए है. सभी जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए पटना जा रहे थे. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र की है. 


बताया जा रहा है कि पतरघट से सौर बाजार के रास्ते जदयू के चार नेता अपने कार से पटना सम्मेलन में भाग लेने के लिए जा रहे थे. इस दौरान ही सौर बाजार थाना क्षेत्र के ब्लॉक के समीप चार से पांच अज्ञात बदमाश कार से उतरे  और नेताओं के कारण पर फायरिंग कर दी. कार पर पूर्व जिला पार्षद पंचायती प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह के साथ विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह और जदयू जिला महासचिव थे.

दहशत का माहौल

नेताओं ने बताया कि अचानक ब्लॉक के समीप स्कॉर्पियो पर तेजस्वी यादव का लगा स्टीकर से उतरकर पांच अज्ञात बदमाश नेता के गाड़ी पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. जिसके बाद आसपास में दहशत का माहौल बन गया. इसकी सूचना नेता स्थानीय थाना को दिया और उनसे मामले की जांच की गुहार लगाई. फिलहाल इस मामले में जब सौर बाजार थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद से सवाल की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने आना मुनासिब नहीं समझा और मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिए. जदयू नेता ने बताया कि साजिश के तहत मुझे जान से मारने की नियत से पांच अज्ञात बदमाश हम लोगों पर हमला किया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
n

रिपोर्टर

neeraj kumar

FirstBihar संवाददाता