ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

थाने में दलाल के साथ शराब पार्टी, भारी पियक्कड़ निकले पुलिसवाले, 12 बोतल पी गए ASI और मुंशी

SAHARSA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है, शायद थाना को छोड़कर. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सहरसा पुलिस का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें थाने के अंदर दलाल के साथ ASI और

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

SAHARSA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है, शायद थाना को छोड़कर. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सहरसा पुलिस का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें थाने के अंदर दलाल के साथ ASI और मुंशी शराब पार्टी मना रहे हैं. पुलिस वालों को ही शराबबंदी कानून की रखवाली का जिम्मा दिया गया है. लेकिन पहले से शराब बेचवाने का आरोप झेल रही बिहार पुलिस अब वर्दी की आड़ में कानून की सारी हदें पार कर रही है. जो वीडियो सामने आया है. उसमें वर्दीवालों ने पुलिस को बदनाम कर के रख दिया.


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल  हो रहा यह वीडियो दावा किया जा रहा है कि सहरसा पुलिस का है. यह वीडियो बसनही पुलिस थाने में शूट किया गया है. इस वीडियो में तथाकथित दलालों के साथ थाने के एएसआई और मुंशी शराब पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. चखने के साथ शराब का मजा ले रहे पुलिसवाले खुलेआम कानून का माखौल उड़ा रहे हैं. इससे साफ लगता है कि वर्दी वाले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्प को चकनाचूर करने पर तूले हुए हैं. 


इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि बसनही थाने में पदस्थापित ASI अशोक राम थाना के अंदर मुंशी कन्हैया कुमार और कुछ तथाकथित दलालों के साथ शराब के पैग लगा रहे हैं. इतना ही नहीं, पार्टी के बाद शराब की दर्जनों खाली बोतलें थाना परिसर फेंकी हुई दिखाई दे रही हैं. इससे साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बसनही थाने के जमादार को किन्ही साहब का डर नहीं है. मिली जानकारी के मुताबिक शराब बंदी कानून के नाम पर इसी जमादार अशोक राम ने कई को जेल भेजा है. बहरहाल,  वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला सामने आने के बाद सहरसा एसपी राकेश कुमार ने दोषी पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है.

टैग्स