ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में नाना- नतनी समेत 3 की मौत, 3 लोग बुरी तरह जख्मी; परिजन में मचा कोहराम

SAHARSA : बिहार के सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाति हो

रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में नाना- नतनी समेत 3 की मौत, 3 लोग बुरी तरह जख्मी; परिजन में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

SAHARSA : बिहार के सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाति हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सड़क हादसे में मासूम समेत 3 बच्चे की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे हैं। इस हादसे में बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


दरअसल, सहरसा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां जिले के अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि सौरबाजार थाना क्षेत्र के कपसिया पुल के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाईक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक तीन साल मासूम बच्ची समेत दो लोगो की मौके पर मौत हो गई। 


मृतक की पहचान की पहचान नारायण साह और उसकी तकरीबन 3 वर्षीय नतनी आशिका कुमारी के रूप में की गई है। जबकि इस घटना में मृतक नारायण साह की पुत्री नूतन कुमारी गंभीर रूप से घायल है जिसे स्थानीय पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।


बताया जा रहा है कि, नारायण साह अपनी पुत्री और नतनी के साथ बाईक पर सवार होकर सहरसा से पतरघट जमहारा गांव अपना घर लौट रहे थे। इसी दौरान सौरबाजार थाना क्षेत्र के कपसिया पुल के समीप सड़क हादसा का शिकार हो गए। जिसमें नाना- नतनी की मौत हो गई। हादसे की खबर परिवार वालों को मिलते ही उनके बीच कोहराम मच गया।


वहीं सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षाराज-सिमरी बख्तियारपुर मुख्य मार्ग NH-107 भटपुरा गांव के समीप अनियंत्रित अज्ञात चार चक्का वाहन ने एक बाईक पर सवार तीन लोगों को रौंद दिया और मौके से वाहन लेकर चालक फरार हो गया। जिसमें एक 55 वर्षीय उमेश राम की मौत हो गई। जबकि बाईक सवार दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक बाईक पर उमेश राम, बीरबल कुमार, मंटुन कुमार अपने घर बनमा ईटहरी के रसलपुर वार्ड नं०-12 से तरियामा गांव जा रहे था। इसी दौरान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार और सिमरी बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने मृतकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता