ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पप्पू देव मामले को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन, मौत की CBI जांच की कर रहे हैं मांग

SAHARSA : कोसी के डॉन पप्पू देव की मौत पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं. पप्पू देव के शरीर पर चोट के कई निशान मिलने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और इस मामले की सीबीआई से जां

 पप्पू देव मामले को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन, मौत की CBI जांच की कर रहे हैं मांग
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : कोसी के डॉन पप्पू देव की मौत पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं. पप्पू देव के शरीर पर चोट के कई निशान मिलने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे हैं. 


पुलिस द्वारा पप्पू देव के निर्मम हत्या की CBI द्वारा जांच मांग को लेकर सहरसा जिला के बिहरा ग्राम में अनशनकारी बाबूलाल शौर्य का अनिश्चितकालीन अनशन आज 1 जनवरी 2022 से शुरू कर रहे हैं. बाबूलाल शौर्य ने कहा कि मेरा यह अनशन लोकतंत्र को बचाने के लिए है. न्याय को न्याय दिलाने के लिए है. 


खगड़िया जिले के चर्चित राजनीति एवं सामाजिक कार्यकर्ता बाबू लाल शौर्य सहरसा जिले के बिहरा निवासी चर्चित डॉन पप्पू देव मौत प्रकरण को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं. 


इस संबंध में उन्होंने पहले ही मेल के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पुलिस महानिदेशक एवं अन्य पदाधिकारियों को लिखित जानकारी दे दी थी. उन्होंने कहा कि सरकार पप्पू देव प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए. यह मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर ही हो सकता.


बाबूलाल शौर्य ने कहा कि पोस्टमार्टम के रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि पप्पू देव के शरीर पर करीब 35 जगह चोट के निशान पाए गए हैं. इससे यही लगता है की पप्पू देव की हार्ट अटैक से नहीं, बल्कि बेरहमी से उनकी हत्या की गई है. जब प्रशासन ही रक्षा करने के बजाये भक्षक बन जाये तो प्रजातंत्र खतरे में है. 

टैग्स