ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

लॉकडाउन में बिना मास्क के कार से घूम रहे थे RJD विधायक, पुलिस ने रोका

SAHARSA : आरजेडी विधायक अरुण यादव लॉकडाउन के बीच नियम कानून तोड़ते हुए बिना मास्क के ही घूमते मिल गये। विधायक ही नहीं उनके साथ गाड़ी में मौजूद लोगों ने भी मास्क नहीं लगा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SAHARSA : आरजेडी विधायक अरुण यादव लॉकडाउन के बीच  नियम कानून तोड़ते हुए बिना मास्क के ही घूमते मिल गये। विधायक ही नहीं उनके साथ गाड़ी में मौजूद लोगों ने भी मास्क नहीं लगाया था। पुलिस के गाड़ी रोक कर टोकने के बाद विधायक ने जी मास्क लगाने की जहमत उठायी।


शहर के थाना चौक से स्कॉर्पियो पर सवार होकर गुजर रहे राजद के स्थानीय विधायक अरुण यादव के वाहन को ट्रैफिक पुलिस ने रोक दिया। दरअसल कार पर सवार विधायक अरुण यादव समेत कार में सवार उनके सहयोगियों ने भी मास्क नहीं लगाया था। इस दौरान पुलिस ने उनसे जवाब तलब किया।


बिना मास्क के लॉकडॉन के दौरान घूम रहे राजद विधायक को रोकते हुए सदर थाना के ट्रैफिक पुलिस के जमादार सहायक अवर निरीक्षक साधु शरण पाल ने जब विधायक सहित उनके  गार्ड से मास्क नहीं लगाने का कारण पूछा तो उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। विधायक ने झट से अपनी जेब से रूमाल निकालकर मास्क के रूप में लगा लिया। इसके बाद पुलिस ने विधायक जी को जाने की इजाजत दे दी। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Singh

FirstBihar संवाददाता