ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

बिहार में मिड डे मील योजना का हाल बेहाल! कीड़ायुक्त भोजन मिलने पर भड़के बच्चे, स्कूल परिसर में खाना फेंक कर मचाया हंगामा

SAHARSA: बिहार में मिड डे मील योजना की बदहाली कोई नई बात नहीं है। अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को स्कूल से जोड़ने और नौनिहालों को शिक्षा के साथ साथ बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने क

बिहार में मिड डे मील योजना का हाल बेहाल! कीड़ायुक्त भोजन मिलने पर भड़के बच्चे, स्कूल परिसर में खाना फेंक कर मचाया हंगामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में मिड डे मील योजना की बदहाली कोई नई बात नहीं है। अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को स्कूल से जोड़ने और नौनिहालों को शिक्षा के साथ साथ बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां मिड डे मील में कीड़ा मिलने के बाद बच्चों ने जमकर हंगामा मचाया और स्कूल परिसर में भोजन को फेंककर अपना विरोध जताया है।


दरअसल, सौरबाजर प्रखंड क्षेत्र में स्कूली बच्चों के मिड डे मील में कीड़ा मिलने के बाद स्कूल में जमकर हंगामा मचाया और मिड डे मील को स्कूल परिसर में ही फेंक दिया। मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय हनुमान नगर का है। इस स्कूल में एनजीओ द्वारा मिड डे मील का खाना पहुंचाया जाता है। आज जब बच्चों को मिड डे मील का भोजन परोसा गया तो उनकी नजर भोजन में कीड़े पर पड़ी। इसके बाद बच्चों ने भोजन को स्कूल परिसर में ही फेंक दिया और जमकर हंगामा मचाया।


बच्चों की मानें तो स्कूल में अक्सर खराब खाना परोसा जाता है। बच्चे जब इसकी शिकायत करते हैं तो उन्हें डांट फटकार लगाई जाती है। पूरे मामले पर स्कूल के प्राचार्य और अध्यक्ष ने बताया कि बच्चों द्वारा शिकायत मिली है कि खाने में कीड़ा मिला है। अक्सर बच्चों द्वारा खाने की शिकायत की जाती है, वरीय अधिकारी को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता