ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

BIHAR NEWS : 'जिया हो बिहार के लाला ...., ' बिहार के इस जिले में तैयार हुआ एफिल टावर ! महज 5 फीट की जमीन में खड़ा कर दिया 6 मंजिला इमारत; पढ़िए क्या है पूरी खबर

SAHARSA : बात बिहार की हो और कुछ अनोखी न तो शायद फिर उसमें बिहार की खुशबु नहीं है। यह बातें इसलिए कही जाती है क्योंकि बिहार हेमशा अलग चीज़ों के लिए जाना जाता है फिर फिल्ड कोई भी क्य

BIHAR NEWS : 'जिया हो बिहार के लाला ...., '  बिहार के इस जिले में तैयार हुआ एफिल टावर !  महज 5 फीट की जमीन में खड़ा कर दिया 6 मंजिला इमारत; पढ़िए क्या है पूरी खबर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : बात बिहार की हो और कुछ अनोखी न तो शायद फिर उसमें बिहार की खुशबु नहीं है। यह बातें इसलिए कही जाती है क्योंकि बिहार हेमशा अलग चीज़ों के लिए जाना जाता है फिर फिल्ड कोई भी क्यों न हो। अब एक ऐसा ही मामला सहरसा से सामने आया है। जहां महज 5 फ़ीट की जमीन में 6 मंजिला बिल्डिंग तैयार कर दिया गया और लोग इसे अब एफिल टावर  कह रहे हैं। 


दरअसल, बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले अमित यादव ने एक बार फिर यह बता दिया है कि बिहार को जुगाड़ करने वाला राज्य क्यों कहा जाता है ? ऐसी क्यों चर्चा होती है कि बिहार में हर समस्या का हल है ? अब यहां अमित न महज 5 फीट  की जमीन में  एक बिल्डिंग तैयार कर दिया और दिखने भी वह काफी अलग लग रहा है जो आप तस्वीरों में देख सकते हैं। इससे यह प्रूफ होता है कि बिहार को यूं ही नहीं जुगाड़ी बादशाह कहा जाता है। 


सहरसा का एक अजूबा घर जो इन दिनों पुरे इलाके के लिए सेल्फी प्वाइंट बना हुआ है। जिले के बैजनाथपुर स्थित सबेला के रहने वाले अमित कुमार ने एक ऐसा घर बनाया है जिसे देख हर कोई दंग रह जाता है। यह इमारत 5 फीट चौड़ा और 80 फीट लंबा तैयार किया गया है। यही नहीं महज 5 फीट चौड़ा और 80 फ़ीट लंबा जमीन पर 6 मंजिला इमारत खड़ा कर दिया। वह भी बिना किसी इंजीनियर के सहारे। अब शहर और आसपास के इलाके में यह मकान इतना मशहूर हो चुका है कि स्थानीय लोग इसकी ऊंचाई के कारण इसे एफिल टावर के नाम से पुकारते है। 


बताया जा रहा है कि जब पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रहा था तब अमित ने इस जमीन पर मकान बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी इस इमारत को देख आप भी कहेंगे, जिया हो बिहार के लाला! अमित ने यह अनोखा मकान खासकर रोजगार के लिए बनाया है और इसी 6 मंजिला इमारत में अमित कपड़े का शोरूम चलाते हैं। 


अमित यादव ने बताया कि लगभग 90 लाख की लागत से उन्होंने 6 मंजिल का मकान  बनाया है इस मकान को बनाने में किसी इंजीनियर का सहारा नहीं लिया गया बल्कि स्थानीय मजदूर के हाथों से यह पूरा मकान तैयार किया गया है खुद से मकान का नक्शा तैयार किया गया और उसी नक्शा के आधार पर इमारत को खड़ा किया गया। वही लगभग 1 साल में ये इमारत बनकर तैयार हो गया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता