ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

ICSE टॉपर नेहा को पनोरमा ग्रुप का सम्मान, संजीव मिश्रा ने पुरस्कार में दिए 1 लाख रूपये

SAHARSA: ICSE 10th की परीक्षा में बिहार की नेहा ठाकुर ने राज्य में पहला और देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जो नेहा के साथ-साथ उसके परिवार के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। अब न

ICSE टॉपर नेहा को पनोरमा ग्रुप का सम्मान, संजीव मिश्रा ने पुरस्कार में दिए 1 लाख रूपये
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA: ICSE 10th की परीक्षा में बिहार की नेहा ठाकुर ने राज्य में पहला और देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जो नेहा के साथ-साथ उसके परिवार के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। अब नेहा को पनोरमा परिवार की तरफ से आज यानी 7 अगस्त को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ 1 लाख रूपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 




इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत आज रंग लाई है। उनके परिजनो और शिक्षकों का भी इसमें बड़ा योगदान रहा है। ये सिर्फ नेहा और उनकी फैमिली की उपलब्धि नहीं है, ये उपलब्धि पूरे बिहार के लिए है। उन्होंने नेहा को बधाई देते हुए कहा कि हमारी कंपनी पनोरमा ग्रुप ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित करने का काम करती है और आज हमने नेहा को 1 लाख 1 हज़ार रूपये का चेक देकर उन्हें प्रोत्साहित किया है। 




आपको बता दें, ICSE 10th की परीक्षा में कार्मेल हाईस्कूल की नेहा 99.60 प्रतिशत नंबर लाकर बिहार में पहला और देशभर में दूसरा स्थान पर प्राप्त किया है। रिजल्ट आने के बाद परिजनों की ख़ुशी का ठिकाना न रहा था। वहीं, अब पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने कहा कि अगर नेहा को भविष्य में पढ़ाई के लिए कंपनी की मदद चाहिए होगी तो वो भी दी जाएगी। 


टैग्स