ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : स्कॉर्पियो और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में एक की मौत, दो घायल

SAHARSA : खबर सहरसा से है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना महिषी थाना क्षेत्र के बलवा पुल के पास की है। यहां एक स्कॉर्पियो औ

बिहार : स्कॉर्पियो और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में एक की मौत, दो घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : खबर सहरसा से है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना महिषी थाना क्षेत्र के बलवा पुल के पास की है। यहां एक स्कॉर्पियो और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे स्कॉर्पियो सवार एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक बच्ची की पहचान नवहट्टा निवासी वीरेंद्र गुप्ता की 15 वर्षीय बेटी राधा कुमारी के रूप में की गई है।


हादसे में गंभीर रूप से घायल स्कॉर्पियो चालक सिंटू पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह पटना से नौहट्टा जाने के दौरान महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी।


जिससे स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्कॉर्पियो चालक गाड़ी में बुरी तरह से फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल चालक सिंटू पासवान की हालत नाजुक बनी हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता