ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: पानी भरे गड्ढे में डूबने से नाबालिग बच्चे की मौत, फूल तोड़ने के दौरान हुआ हादसा

SAHARSA: सहरसा में दर्दनाक हादसे में एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। 12 वर्षीय लड़का कमल का फूल तोड़ने के लिए पानी भरे गड्ढे में उतरा था और गहरे पानी में चला गया। घटना बैजनाथपुर के

बिहार: पानी भरे गड्ढे में डूबने से नाबालिग बच्चे की मौत, फूल तोड़ने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में दर्दनाक हादसे में एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। 12 वर्षीय लड़का कमल का फूल तोड़ने के लिए पानी भरे गड्ढे में उतरा था और गहरे पानी में चला गया। घटना बैजनाथपुर के वार्ड नंबर 5/23 की है।


मृतक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मुरली टेंगरहा निवासी सुनिल शर्मा के बेटे सुमित कुमार के रुप में हुई है। मृतक सुमित शुक्रवार की देर शाम अपनी मां के साथ बैजनाथपुर स्थित ननिहाल आया था। शनिवार को स्थानीय बच्चों के साथ मेदनी यादव के पोखर के पास खेलने गया था। उसी दौरान पानी से भरे गड्ढे में कमल का फूल तोड़ने गया और गहरा पानी में डूब गया। 


जब वह पानी से बाहर नहीं आया तो साथ में खेल रहें बच्चे भागकर घर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में लॉर्ड बुद्धा कोसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता