ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार की 'लठबाज' पुलिस! मुखिया प्रत्याशी को गिरफ्तार कर महिला सिपाही ने बरसाए थप्पड़,हैरान कर देगा ये VIDEO

SAHARSA : सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में एक खाकी वर्दी वाली महिला पुलिस ने जमकर थप्पड़ बरसाए हैं। वीडियो में वर्दी में महिला तो पुलिस वाली दिखती हैं।

बिहार की 'लठबाज' पुलिस!  मुखिया प्रत्याशी को गिरफ्तार कर महिला सिपाही ने बरसाए थप्पड़,हैरान कर देगा ये VIDEO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में एक खाकी वर्दी वाली महिला पुलिस ने जमकर थप्पड़ बरसाए हैं। वीडियो में वर्दी में महिला तो पुलिस वाली दिखती हैं। लेकिन जिस बेरहमी से यह महिला सिपाही एक युवक पर बेरहमी से थप्पड़ बरसाई हैं। उससे वो वह किसी गुंडा से कम नही लग रही है। हालांकि पता चला है कि वर्दी पहनी महिला पुलिस थानाध्यक्ष है। 


दरअसल, सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के बिहार पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। यह मामला बिहार केसहरसा  जिले का है, जहां सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने शराब माफिया के इशारे पर विशनपुर निवासी एवं मोहनपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मुकेश कुमार साह के यहां छापेमारी करने पहुंची। हालांकि छापेमारी में कुछ तो हाथ नहीं लगा। 


वहीं, इस मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि पुलिस वालों ने खुद से घर के पिछवाड़े में आधा बोतल शराब पुलिस दिखाकर जमकर हंगामा किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार की दोपहर में पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची तो वहां मौजूद नाबालिग बच्चों ने पुलिस की वीडियो बना लिया। पुलिस ने वीडियो बना रहे नाबालिग को खदेड़कर पकड़ा और इतना पिटा की वह बेहोश हो गया। जिसके बाद बेहोशी की हालत में पुलिस ने उसका मोबाईल छीन लिया।


 इस दौरान जब एक नाबालिग को पुलिस द्वारा बेरहमी से पीटने का विरोध किया तो मुखिया प्रत्याशी मुकेश कुमार साह को गिरफ्तार कर थाना ले आई और थाना में मुखिया प्रत्याशी को इतना पिटा की उसे मरनाश्न स्थिती में पहुंचा दिया। घटना के बाद थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम आवाम में जबरदस्त का आक्रोश है। लोग थानाध्यक्ष की कार्यशैली से परेशान हैं।