ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

JDU नेता ने कानून की उड़ाई धज्जियां: नाईट कर्फ्यू में रातभर DJ बजाकर नाचा, हथियार थमाकर महिलाओं से कराई फायरिंग

SAHARSA : बिहार में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है. इसी बीच कई जिलों से ऐसी ख़बरें सामने आ रही हैं, जहां राज्य में लागू नाईट कर्फ्यू के नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही ह

JDU नेता ने कानून की उड़ाई धज्जियां: नाईट कर्फ्यू में रातभर DJ बजाकर नाचा, हथियार थमाकर महिलाओं से कराई फायरिंग
First Bihar
3 मिनट

SAHARSA : बिहार में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है. इसी बीच कई जिलों से ऐसी ख़बरें सामने आ रही हैं, जहां राज्य में लागू नाईट कर्फ्यू के नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले का है, जहां जेडीयू नेता का वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में सीएम नीतीश की पार्टी का नेता हाथ में हथियार लेकर डीजे पर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है. महिलाओं के साथ में हथियार थमाकर उनसे फायरिंग करवाता हुआ दिख रहा है.


मामला सहरसा जिले के महिषी थाना इलाके की है, जहां महिषी गांव में जेडीयू का जिला युवाध्यक्ष कोरोना गाइडलाइन और कानून की धज्जियां उड़ाता दिखा. कोरोना की रोकथाम को लेकर लागू नाईट कर्फ्यू के बीच ये मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा हो रहा है. बताया जा रहा है कि जिले में करीब एक महीने के दौरान 3 वायरल वीडियो का मामला सामने आने के बाद किसी मामले में कार्रवाई नहीं हुई. 


ताजा मामला जदयू के जिला युवाध्यक्ष केशव चौधरी के उपनयन संस्कार कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग का है. जिसका वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता. वायरल वीडियो में साफ़ साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुरुष के साथ महिला भी हाथ मे बंदूक लेकर फायरिंग कर रही हैं. दरअसल महिषी गांव में सेवानिवृत्त पन्ना चौधरी के पुत्र सह नव मनोनीत जिला युवाध्यक्ष जदयू केशव चौधरी के उपनयन संस्कार के दौरान उत्तेजक धुन पर हर्ष फायरिंग किया और उसी का एक वीडियो वायरल हुआ. 


वही इस समारोह में कोविड गाइड लाइन की की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है. न तो किसी ने मास्क लगाया है ओर न ही सोशल डिस्टेन्स का पालन कर रहा है. सभी लोग एक साथ बिना मास्क और सोशल डिस्टेन्स के बिना डीजे की धुन पर थिरक रहे है. इस पूरे मामले पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता