ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

Bihar Flood News: राहत सामग्री के लिए सड़क पर उतरे सैकड़ों बाढ़ पीड़ित, जिला प्रशासन पर लगाए ये आरोप

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां महिषी प्रखंड क्षेत्र के गंडौल बघवा में बाढ़ पीड़ितों ने राहत और प्लास्टिक शीट की मांग को लेकर सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जिला प्रशासन

Bihar Flood News: राहत सामग्री के लिए सड़क पर उतरे सैकड़ों बाढ़ पीड़ित, जिला प्रशासन पर लगाए ये आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां महिषी प्रखंड क्षेत्र के गंडौल बघवा में बाढ़ पीड़ितों ने राहत और प्लास्टिक शीट की मांग को लेकर सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


बाढ़ प्रभावित लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वह लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई राहत नहीं मिला है। हंगामे की खबर मिलते ही महिषी सीओ अनिल कुमार और जलई ओपी अध्यक्ष ममता कुमारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। 


सीओ ने कहा कि राहत शिविर में सामुदायिक किचेन चल रहा है। प्लास्टिक शीट की थोड़ी सी शॉर्टेज है। जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। जैसे ही उपलब्ध होगा सभी को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सड़क जाम करना उचित नही है हालांकि आक्रोशित लोगों का कहना था कि अंचल प्रशासन ने जो प्लास्टिक शीट भेजी थी वह कुछ स्थानीय छुटभैये नेताओं ने अपने पसंद के लोगों को दिला दिया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता