ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार: भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जेल में बंद पति से मिलने जा रही थी महिला

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। ऑटो सवार महिला अपने पति से मुलाकात करने

बिहार: भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जेल में बंद पति से मिलने जा रही थी महिला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। ऑटो सवार महिला अपने पति से मुलाकात करने के लिए जेल जा रही थी इसी दौरान तेज गति से आ रही हाइवा ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही पेट्रोल पंप के पास की है।


मृतक महिला की पहचान महिषी थाना क्षेत्र निवासी विनोद चौधरी की पत्नी पिंकी देवी और उसके दूधमुंहे बच्चे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर पिंकी देवी अपने दूधमुंहे बेटे के साथ ऑटो पर सवार होकर जेल में बंद अपने पति विनोद चौधरी से मुलाकात करने के लिए मंडलकारा का रही थी। इसी दौरान बरियाही पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रही हाइवा ने ऑटो को जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।


हादसे में पिंकी देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो महीने के घायल बच्चे को स्थानीय लोग इलाज के लिए सहरसा लेकर भागे हालांकि बीच रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। इस घटना में ऑटो सवार 6 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि हादसे में मौत के शिकार हुए मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता