ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बरौनी रेलवे स्टेशन से BMP जवान लापता : 8 दिनों से गायब पिता की सकुशल बरामदगी के लिए बेटे ने लगाई DIG से गुहार

SAHARSA : BMP का एक जवान पिछले 8 दिनों से लापता है। कोसी रेंज के DIG को लापता जवान के बेटे ने आवेदन देकर अपने पिता की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। लापता बीएमपी जवान का नाम मो. इ

बरौनी रेलवे स्टेशन से BMP जवान लापता : 8 दिनों से गायब पिता की सकुशल बरामदगी के लिए बेटे ने लगाई DIG से गुहार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA : BMP का एक जवान पिछले 8 दिनों से लापता है। कोसी रेंज के DIG को लापता जवान के बेटे ने आवेदन देकर अपने पिता की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। लापता बीएमपी जवान का नाम मो. इजहार है, जो मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना अंतर्गत महुआ गांव के रहने वाले हैं। बेतिया जिले के बीएमपी-7 के समादेष्टा कार्यालय में हवलदार के पद पर वह तैनात हैं। अचानक उनके लापता होने से परिजन काफी परेशान हैं। पिता की सकुशल बरामदगी को लेकर बेटा दर-दर भटक रहा है। 


लापता बीएमपी जवान के पुत्र की माने तो उनके पिता काफी बीमार थे। जिन्हें इलाज की जरुरत थी। विगत 31 मई को वह अपने बीमार पिता को लेकर बेतिया से कटिहार बीएमपी हेडक्वार्टर के लिए निकला था। बेतिया से मुजफ्फपुर पहुंचने के बाद बीएमपी जवान और उनका पुत्र कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। इस बीच बरौनी स्टेशन पहुंचने के बाद बीएमपी जवान ट्रेन से अचानक लापता हो गया। जिसके बाद उसके पुत्र ने पिता की काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चल सका।


इस बीच बीएमपी जवान का मोबाईल स्विच ऑफ हो गया। पिता के नहीं मिलने पर पुत्र ने बरौनी रेल थाने को शिकायत की लेकिन रेल थाना में तैनान पुलिस कर्मियों ने शिकायत लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुत्र बेगूसराय से लेकर मुजफ्फरपुर रेल थाने में शिकायत करने पहुंचा लेकिन किसी ने भी उसकी शिकायत नहीं ली। जिसके बाद थक-हारकर उसने कोसी रेंज के डीआईजी कार्यालय में आवेदन देकर पिता की बरामदगी की गुहार लगाई है। इधर, बीएमपी जवान का पूरा परिवार काफी परेशान है। परिवार वाले किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। पूरा परिवार लापता बीएमपी जवान की तलाश में जुटा है लेकिन अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। परिजन पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता