ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: तेज रफ्तार ऑटो ने पेड़ में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बुजुर्ग पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां एक तेज रफ्तार ऑटो ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग पति-पत्नी (husband and wife) की मौके पर ही मौत (death) हो गयी, जबकि उनके बेटे

Bihar News: तेज रफ्तार ऑटो ने पेड़ में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बुजुर्ग पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां एक तेज रफ्तार ऑटो ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग पति-पत्नी (husband and wife) की मौके पर ही मौत (death) हो गयी, जबकि उनके बेटे समेत कई लोग जख्मी हो गए हैं।


दरअसल, सहरसा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग दंपति की मौत हो गयी जबकि उनके बेटे समेत तीन लोग जख्मी हो गए हैं। यात्रियों से लदी ऑटो तेज रफ्तार में होने की वजह से अनियंत्रित हो गयी और एक पेड़ से जाकर टकरा गयी। ऑटो के परखच्चे उड़ गए, जबकि उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि बुजुर्ग दंपति इलाज कराने के लिए ऑटो से नवहट्टा से सहरसा जा रहे थे, तभी सिसई अगवानपुर कृषि कॉलेज के पास यह हादसा हो गया। डायल 112 की पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।


मृतकों की पहचान 80 वर्षीय मो. मुस्लिफ और उनकी 75 वर्षीय पत्नी जुबेदा खातून के रूप में हुई है। हादसे के बाद ऑटो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। उधर, पुलिस फरार ऑटो ड्राइवर को तलाश कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता