ब्रेकिंग
Bankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल

SAHARSA NEWS: दारू पीने के लिए मां ने पैसे नहीं दिये तो बेटे ने कर दिया हंसुआ से हमला, हालत गंभीर

SAHARSA: बिहार में वैसे तो 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। लेकिन आज भी कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ज्यादा पैसे खर्च करके शराब पी रहे हैं वही सुखा नशा भी करने लगे हैं

SAHARSA NEWS: दारू पीने के लिए मां ने पैसे नहीं दिये तो बेटे ने कर दिया हंसुआ से हमला, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में वैसे तो 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। लेकिन आज भी कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ज्यादा पैसे खर्च करके शराब पी रहे हैं वही सुखा नशा भी करने लगे हैं। सहरसा में नशेड़ी बेटे की करतूत सामने आई है। नशेड़ी बेटे ने मां से शराब पीने और नशा करने के लिए पैसे की मांग की। लेकिन मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया। 


पैसा देने से मना करने पर कलयुगी बेटे ने घर में रखा हंसुआ निकाला और उससे मां पर हमला बोल दिया। धारदार हथियार के हमले में मां बुरी तरह से घायल हो गयी। मां पर हंसुआ से हमला करने के बाद बेटा फरार हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बम्फर चौक मुहल्ले की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।  


घायल महिला की पहचान मोहन खां की 55 वर्षीया पत्नी साधना देवी के रूप में हुई है। जो सदर थाना क्षेत्र के बम्फर चौक वार्ड नं०16 की रहने वाली है। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि लड़का नशा का सेवन करता है और बार-बार पैसे की मांग मां से करते रहता था। आज भी वो अपनी माँ से पैसे की मांग कर रहा था। जब मां ने पैसा नहीं दिया तो घर में रखे हंसुआ से मां पर हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।