ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

सहरसा में चलती कार में लगी भीषण आग, 9 लाख की गाड़ी जलकर राख

सहरसा के बरियाही में चलती पेट्रोल कार में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन 9 लाख की कार पूरी तरह जल गई।

बिहार न्यूज
बीच रास्ते में धू-धूकर जली कार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिले के बरियाही स्थित ब्रह्मस्थान के पास एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। हालांकि, समय रहते चालक कार से बाहर निकल गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।


अग्निशमन पदाधिकारी शभगवान पासवान ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे फायर ब्रिगेड को चलती कार में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार, कार बनगांव नगर पंचायत निवासी प्रसनजीत कुमार की थी। उनका चालक कार लेकर सहरसा से घर लौट रहा था। बरियाही स्थित ब्रह्मस्थान के पास पहुंचने पर चालक ने देखा कि कार के अगले हिस्से से धुआं निकल रहा है।


 उसने तुरंत वाहन रोककर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन पेट्रोल से चलने वाली कार होने के कारण आग तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी कार जलकर खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि कार की कीमत करीब 9 लाख रुपये थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटा है।

सहरसा में चलती कार में लगी भीषण आग, 9 लाख की गाड़ी जलकर राखसहरसा में चलती कार में लगी भीषण आग, 9 लाख की गाड़ी जलकर राख

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता