ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

BIHAR: घर से लापता छात्र का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका जता रहे परिजन

सहरसा में 12 वर्षीय छात्र का शव बगीचे में पेड़ से फंदे से लटका मिला। परिवार ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

बिहार
परिजनों के बीच मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के बनगांव थाना इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब 12 साल के छात्र की लाश बगीचे में पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतक की पहचान गोरहाडीह, वार्ड नं० - 18 निवासी दौलत मुखिया के पुत्र अंशु कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मृतक छात्र के पिता ने कल (20 सितंबर को थाने में आवेदन दिया था कि उनका बेटा दोपहर (करीब 3 बजे) से घर से लापता है और अबतक वापस नहीं लौटा है। वहीं आज पुलिस को सूचना मिली कि एक बच्चे का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और FSL टीम व डॉग स्क्वॉड के साथ मामले की जांच पड़ताल की। इस दौरान बनगांव थानाध्यक्ष हरिश्चन्द्र ठाकुर भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिवारवालों ने घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है। 


पुलिस ने परिजनों के आरोप को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या ये स्पष्ट हो पायेगा। इधर पुलिस की जांच कई बिंदुओं पर चल रही है, फिलहाल घटना का कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर ही है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता