ब्रेकिंग
CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित

सहरसा में मिला प्लास्टिक का अंडा, पीड़ित ने सिविल सर्जन से की शिकायत, भेजा गया जांच में

SAHARSA : इस वक्त की बड़ी एवं चौंकाने वाली खबर सहरसा से आ रही है। जहां सदर थाना क्षेत्र के गंगजला चौक निवासी बाबुल सिंह ने मंगलवार को सिविल सर्जन सहित फूड ऑफिस पहुंचकर जिले में

सहरसा में मिला प्लास्टिक का अंडा, पीड़ित ने सिविल सर्जन से की शिकायत, भेजा गया जांच में
First Bihar
3 मिनट

SAHARSA : इस वक्त की बड़ी एवं चौंकाने वाली खबर सहरसा से आ रही है। जहां सदर थाना क्षेत्र के गंगजला चौक निवासी बाबुल सिंह ने मंगलवार को सिविल सर्जन सहित फूड ऑफिस पहुंचकर जिले में प्लास्टिक के अंडे की धड़ल्ले से बिक्री होने की शिकायत दर्ज कराई है। उनके द्वारा नमूने के तौर पर घर से तले हुए अंडे को भी लाया गया था। जिसे सिविल सर्जन को दिखाया गया। 


वहीं फूड पदाधिकारी को भी दिखाया गया था। उनके द्वारा किए गए शिकायत पर सिविल सर्जन सहित फूड विभाग के अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया। उनके द्वारा लाए गए अंडे के नमूने को सील की गई है। जिसे जांच के लिए पटना भेजा गया है। जहां से रिपोर्ट आने के बाद प्लास्टिक के अंडे होने की पुष्टि होते ही बड़ी कार्रवाई होगी। फिर एक बड़े फर्जीवाड़े का भी उद्भेदन होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 


पीड़ित बाबुल सिंह ने बताया वे गंगजला चौक से रात में 6 अंडा खरीदे थे। घर में पकाने पर अंडा पूरी तरह प्लास्टिक का ही जान पड़ा। सभी अंडे प्लास्टिक के बने हुए मालूम पर रहे थे। अंडे को उन्होंने तोड़ा, जलाया और कुछ दूसरे टेस्ट भी किए। सभी टेस्ट में अंडा पूरी तरह प्लास्टिक का ही लग रहा था। जिसके बाद वे सिविल सर्जन और फूड कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की है। 


उन्होंने नमूने के तौर पर अंडे को भी दिखाया है। उन्होंने आगे दावा किया कि सहरसा जिला में धड़ल्ले से प्लास्टिक का अंडा बेचा जा रहा है। उनके द्वारा किए गए शिकायत पर फूड ऑफिस द्वारा सैंपल को जांच के लिए भेजी गई है। वहीं सिविल सर्जन डॉ० अवधेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा उबला हुआ अंडा लाया था। जिसे प्लास्टिक के अंडा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके द्वारा लाए गए अंडे को सील कर टेस्ट के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। इस सम्बंध में अभी कुछ भी बताना संभव नहीं है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता