ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

सहरसा में आपसी विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान 60 वर्षीय दिनेश प्रसाद यादव को गोली मार दी गई। घायल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहाँ सदर थाना क्षेत्र में सरेशाम गोलीबारी की घटना घटी है। दरअसल शहर के पशुपालन कॉलोनी वार्ड संख्या-12 में आपसी विवाद के दौरान एक बुजुर्ग को गोली मार दिए जाने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान दिनेश प्रसाद यादव के रूप में हुई है, जिन्हें आनन-फानन में ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 


घायल के परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले उत्पाद विभाग की टीम देर शाम ईलाके में छापेमारी कर गयी थी । इसके बाद एक युवक रोशन कुमार अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को भेजकर शराब कारोबार की सूचना देने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। परिजनों का कहना है कि जब दिनेश प्रसाद यादव उसे समझाने और वहां से हटाने का प्रयास कर रहे थे, तभी आरोपी ने गोली चला दी, जो उनके हाथ में लगी। 


परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के समय आरोपी के साथ करीब 10 से 15 लोग मौजूद थे। घटना के बाद घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका ईलाज जारी है। सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी गुंजन कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल व परिजनों से पूछताछ की। 


इधर सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और पड़ताल की। सदर एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला आपसी विवाद का है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज जाँचकर रही है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है।सहरसा में आपसी विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिससहरसा में आपसी विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता