ब्रेकिंग
CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित

लग्जरी कार से शराब की तस्करी, 27 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 धंधेबाज गिरफ्तार

सहरसा में होली से पहले उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई में लग्जरी कार से 26.910 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से दो कारोबारी गिरफ्तार किए गए।

bihar
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: होली पर्व को लेकर शराब की संभावित तस्करी की सूचना पर सहरसा में उत्पाद विभाग और जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सड़कों पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।


अभियान के दौरान बैजनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया रेलवे ढाला के पास एक लग्जरी चार पहिया वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान कार के बोनट के नीचे इंजन के पास छिपाकर रखी गई 26.910 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।


मौके से कार चालक बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 निवासी मो. इस्लाम के पुत्र मो. साबिर और उसी वार्ड के निवासी चंदेश्वरी पोद्दार के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार (नंबर BR 01 BP 7752) को भी जब्त कर लिया।


इस संबंध में मद्यनिषेध निरीक्षक सह थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गम्हरिया ढाला के पास वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। छापामारी टीम में एएसआई महेश कुमार, बौआ लाल राय सहित उत्पाद बल के अन्य जवान शामिल थे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता