ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला: सहरसा में 10 कट्ठा जमीन के लिए जमकर मारपीट

सहरसा जिले के भेलवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिहार
जमीन के लिए मारपीट
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है जहां जिले के भेलवा गाँव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें एक पक्ष के पांच लोगों को बेहरमी से पिटाई की गई। सभी जख्मी सदर अस्पताल में इलाजरत हैं, इसमें एक की हालत नाजुक है। 


घायलों में 55 वर्षीय नूर मोहम्मद, 35 वर्षीय मरियम खातून, 25 वर्षीय मोहम्मद जैनुल, 30 वर्षीय मोहम्मद इसराइल और 25 वर्षीय नुसरत प्रवीण शामिल है। दो महिला शामिल है। सभी घायल सहरसा नगर निगम के भेलवा वार्ड नंबर 3 के रहने वाले हैं। घायल के परिजन मो. सज्जिम ने बताया कि 10 कट्टा जमीन के विवाद को लेकर रविवार को मारपीट हुई। 


उन्होंने यह भी बताया कि पड़ोस के रहने वाले मोहम्मद रहीम, मोहम्मद अलाउद्दीन, मोहम्मद मोहर्रम के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। जमीन की आज नापी कराई जा रही थी, उसी दौरान मोहम्मद अलाउद्दीन का बेटा ने अभद्र गाली गलौज करने लगा और जिसका विरोध करने पर इरशाद ने लाठी फरसा बांस और रॉड से हमला कर दिया। जिसमें 55 वर्षीय नूर मोहम्मद के पैर को फैक्चर हो गया। जबकि अन्य महिला और युवकों को भी लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद उनके अन्य सदस्यों द्वारा घायलों को सहरसा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता