ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

BIHAR: रास्ते के विवाद में किशोर पर फरसे से हमला, उंगली काटी, हालत गंभीर

सहरसा में जमीन विवाद के चलते 16 साल के किशोर पर फरसे से हमला, सिर फोड़ा गया और हाथ की उंगली काट दी गई। घायल की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी।

Bihar
पड़ोसी पर जानलेवा हमला का आरोप
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सहरसा के सदर थाना क्षेत्र का है, जहां रास्ते के विवाद को लेकर 16 साल के किशोर पर जानलेवा हमला कर दिया। बेहरमी से तेज हथियार से ना सिर्फ सिर फोड़ा गया बल्कि एक हाथ की अंगुली को काटा गया। आनन-फानन में किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


घायल के पिता ने रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी पर बेटे के हत्या के नीयत से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घायल किशोर की पहचान नगर निगम के वार्ड नंबर 4 संतनगर निवासी रतन कुमार दास के 16 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। घायल के पिता रतन कुमार दास पेशे से राजमिस्त्री हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा रोजाना की तरह घर से लक्ष्मीनिया चौक के पास कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था। 


इसी दौरान बीच रास्ते में ही उसके बेटे के सिर पर फरसा से वार किया गया। फिर उसके दाहिने तरफ गाल पर वार किया गया और बाये हाथ की एक उंगली को काट लिया गया। पिता ने बताया कि पड़ोसी मनोज सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी से रास्ता विवाद बीते दो वर्षो से चल रहा है। 


रास्ता विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों में कई बार आपसी समझौता भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी अपने मकान में ताला बंदकर घटना को अंजाम देने के बाद से फरार हो गया। पीड़ित ने सदर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी है। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि इस मामले में आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई किया जाएगा। फिलहाल घायल किशोर का ईलाज चल रहा है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता