ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

सहरसा के दो मजदूरों की ओडिशा में संदिग्ध मौत, परिजनों ने की जांच की मांग

बिहार के सहरसा जिले के दो मजदूरों की उड़ीसा के नवरंगपुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक राकेश और श्रीहरि चाचा-भतीजा थे और मजदूरी के लिए बाहर गए थे। परिवार ने निष्पक्ष जांच और सरकारी मुआवजे की मांग की है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा के रहने वाले दो मजदूर की ओडिशा में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। ओडिशा के नवरंगपुर जिले में हुई इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दोनों का शव गुरुवार को सहरसा लाया गया। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने प्रशासन से मामले की जांच करने और परिवार को मुआवजा दिये जाने की मांग की। 


दोनों मृतक की पहचान महिषी थाना क्षेत्र तेलहर पंचायत अंतर्गत तेलबधा वार्ड 14 निवासी मनोज सादा के 18 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार, विद्यानन्द सादा के 19 वर्षीय पुत्र श्रीहरी के रूप मे हुई। दोनों रिश्ते मे चाचा-भतीजा थे। दरअसल मृतक श्रीहरी की माँ की पिछले साल बीमारी से आकस्मिक मौत हो चुकी थी। इस वर्ष डेढ़ महीने पहले वह गांव आया और माँ के बरसी करने के बाद ओडिशा कमाने के लिए निकल गया।


श्रीहरी 5 भाइयों मे सबसे छोटा था। राकेश कुमार चार भाइयों मे तीसरे स्थान पर था। मृतक राकेश के पिता मनोज सादा ने बताया कि श्रीहरी मेरा चचेरा भाई था और चाची के मौत इस वर्ष बरसी का कार्यक्रम करने के उपरांत श्रीहरी चाचा और राकेश भतीजा दोनों कमाने ओडिशा निकल गए थे। वे दोनों ओडिशा के नवरंगपुर जिला अंतर्गत भरकीभट्टा गांव मे पानी टंकी में रिपेयरिंग करने का काम करते थे।


 जहां बीते सोमवार की रात वे दोनों खाना खाने के लिए बाजार से सामान लाकर मटर पनीर और चावल बना कर खाया। इसके बाद दोनों की तबीयत कुछ देर बाद खराब हो गई। श्रीहरि के पेट मे दर्द यह शिकायत होने के बाद राकेश उसे अस्पताल ले जाना के लिए तैयार हुआ। जिसके बाद राकेश की भी तबीयत खराब हो गई। बगल के पड़ोसी ने दोनों को इलाज के लिए जब अस्पताल ले गये तब दोनों ने एक-एक कर दम तोड़ दिया। इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग प्रशासन से परिजन कर रहे हैं। साथ ही कहा कि हम लोग महादलित समाज से आते हैं, मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा मिलना चाहिए। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता