ब्रेकिंग
छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया

सहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौत

सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र में खेलते समय तीन बच्चे सेप्टिक टैंक में गिर गए। हादसे में 4 वर्षीय बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बिहार न्यूज
काल बन गया सेप्टिक टैंक
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चकला मुशहरी, वार्ड संख्या 11 में बुधवार को खेलते समय तीन मासूम बच्चे शौचालय के सेप्टिक टैंक में गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय एक बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


 जानकारी के मुताबिक, वार्ड-11 निवासी कुंदन सादा की पुत्री स्वीटी कुमारी (4 वर्ष), लुशो सादा का पुत्र गौतम कुमार (5 वर्ष) और भारत सादा का पुत्र विशाल कुमार (6 वर्ष) घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। खेलते-खेलते तीनों बच्चे पास में ही बने एक सेप्टिक टैंक के जर्जर ढक्कन पर चढ़ गए। ढक्कन कमजोर होने के कारण अचानक टूट गया और तीनों मासूम गहरे टैंक के अंदर समा गए। बच्चों को गिरते देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए मौके पर दौड़े।


 ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और गौतम व विशाल को समय रहते बाहर निकाल लिया। दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। हालांकि, मासूम स्वीटी कुमारी ढक्कन के मलबे के नीचे दबकर टैंक की गहराई में फंस गई थी। घटना की सूचना मिलते ही सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 


पुलिस और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद टैंक को तोड़कर स्वीटी को बाहर निकाला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, सेप्टिक टैंक के भीतर मौजूद जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण बच्ची का दम घुट गया था, जिससे उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम पसरा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता