ब्रेकिंग
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजाBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजा

सहरसा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहरसा में मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आंगन में पानी गिरने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार
आंगन में पानी गिरने पर मारपीट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र स्थित बटरहा वार्ड नंबर 36 में मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दो मंजिला मकान में हुए प्लास्टर पर पानी पटाने के दौरान पड़ोसी के आंगन में पानी गिरने के बाद बवाव मच गया। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दिल हो गयी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।


 इसका वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। जो अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वार्ड नंबर 36 निवासी सूरज कुमार ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। थाने में यह शिकायत किया कि वह अपने घर के प्लास्टर पर पानी पटा रहा था, इसी दौरान कुछ पानी उनके पड़ोसी सुरेंद्र यादव के आंगन में चला गया।


 इस बात पर सुरेंद्र यादव की पत्नी हेमा देवी और उनके रिश्तेदार पुजेंद्र यादव की पत्नी अनुराधा देवी गाली-गलौज करने लगी। सूरज कुमार के अनुसार, जब उनकी मां मंजुला देवी ने विरोध किया तो दोनों महिलाएं उन पर टूट पड़ीं और मारपीट करने लगीं। बीच-बचाव करने आईं उनकी बहनें सोनी कुमारी और सरिता कुमारी को भी आरोपियों ने धक्का देकर घायल कर दिया। 


इस दौरान सोनी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच जारी है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता