ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, सहरसा में दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से लूट

सहरसा के सुलिंदाबाद में दिनदहाड़े तीन अपराधियों ने सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 57 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा से लूट की घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद में दिनदहाड़े एक सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर लूटपाट की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, तीन अज्ञात अपराधी अचानक एक इलेक्ट्रॉनिक और सीएसपी दुकान में घुस गए। उन्होंने हथियार दिखाकर दुकान संचालक को डराया और करीब 57 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए।


पीड़ित की पहचान सुलिंदाबाद वार्ड नंबर 43 निवासी रंजन कुमार के रूप में हुई है, जो अपनी इलेक्ट्रॉनिक दुकान के साथ-साथ वहीं सीएसपी का संचालन भी करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और साइबर डीएसपी अजीत कुमार सहित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता