ब्रेकिंग
Bihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

SAHARSA: नहाने के दौरान पोखर में डूबने से दो की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा, नगर निगम पर लापरवाही का आरोप

इस घटना से गुस्साए लोगों ने दोनों शव के साथ प्रदर्शन किया और टायर जलाकर मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया। लोग इस घटना का कारण नगर निगम की लापरवाही बता रहे हैं और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां नहाने के दौरान पोखर में डूबने से दो की मौत हो गयी। मृतकों में 8 साल का बच्चा और 22 साल का युवक शामिल है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना सदर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक स्थित एक पोखर की है जहां नहाने के दौरान दो की डूबकर मौत हो गई। मृतकों की मोहम्मद सज्जाद के 8 वर्षीय बेटे अबूबकर और 22 वर्षीय मोहम्मद अख्तर के रूप में हुई है। दोनों अपनी नानी के घर शादी समारोह में शामिल होने आए थे। नहाने के दौरान फिसलकर गहरे पानी में चले जाने के कारण गहरे पोखर में डूब गये और इसी क्रम में दोनों की मौत हो गयी।


परिजनों ने दोनों को पोखर से बाहर निकाला और अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस बाबत ग्रामीणों का कहना था कि छठ पर्व पर बनाए गए अस्थायी पोखर में डूबने से यह हादसा हुआ है। 


उन्होंने मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिये जाने की मांग की। इधर घटना से नाराज लोगों ने दोनों शव के साथ बाईपास रोड के इस्लामिया चौक को जाम कर दिया और सड़क पर आगजनी करते हुए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं रोड जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाया जिसके बाद दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता